2025 में अर्जेंटीना की सूरजमुखी फसल में जबरदस्त उछाल।
28-Jul-2025 12:17 PM
2025 में अर्जेंटीना की सूरजमुखी फसल में जबरदस्त उछाल
★ इस साल अर्जेंटीना में सूरजमुखी उत्पादन 48.5 लाख टन तक पहुँच सकता है, जो पिछले साल के 38.4 लाख टन से अधिक।
★ प्रोसेसिंग (क्रशिंग) भी तेज़ी से बढ़ कर 2025 में 43.2 लाख टन तक पहुँच सकती है, जबकि 2024 में यह 37.8 लाख टन थी।
★ केवल जून महीने में ही 4.89 लाख टन सूरजमुखी की क्रशिंग हुई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह मात्र 3.57 लाख टन थी।
★ जुलाई से दिसंबर के बीच क्रशिंग 20.8 लाख टन तक पहुँचने की उम्मीद है, जो साल-दर-साल 3 लाख टन की बढ़ोतरी होगी।
★ बढ़ी हुई प्रोसेसिंग से सूरजमुखी तेल का उत्पादन करीब 1.4 लाख टन और खल (meal) का उत्पादन लगभग 1.2 लाख टन बढ़ने की संभावना है।
