2030 तक पेट्रोल में 30% एथेनॉल मिश्रण का नया लक्ष्य तय करेगी सरकार
15-Apr-2025 10:37 AM
मार्च 2025 तक ही 20% मिश्रण का लक्ष्य पहले ही प्राप्त कर लिया गया।
हालांकि पहले 20% मिश्रण का लक्ष्य 2030 के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन इसे पहले ही 2024-25 एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (1 नवंबर से 31 अक्टूबर) तक लाने का फैसला किया गया।
2023-24 आपूर्ति वर्ष में पेट्रोल में औसतन 14.6% एथेनॉल मिश्रण हुआ, जो 2022-23 के 12.06% की तुलना में एक महत्वपूर्ण वृद्धि थी।
ISMA ने बताया कि पिछले साल मिश्रण दर 10-14% थी, जबकि इस साल हम पहले ही 19-20% तक पहुंच चुके हैं। इस साल शुगर सेक्टर से 35 लाख टन डाइवर्जन हुआ है, जो पिछले साल के 21 लाख टन से अधिक है।
इस मिश्रण कार्यक्रम के चलते पिछले 10 वर्षों में किसानों को ₹1.04 लाख करोड़ का भुगतान किया गया है। शुगर कंपनियों ने डिमांड को देखते हुए डिस्टिलरी में भारी निवेश किया।
2023-24 आपूर्ति वर्ष में OMCs द्वारा अब तक 9.96 अरब लीटर एथेनॉल की आपूर्ति के लिए आवंटन किया गया, जिसमें से करीब 66% हिस्सेदारी अनाज से बनी एथेनॉल की है।
पिछले 10 वर्षों में एथेनॉल मिश्रण से 626 लाख मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी, और लगभग ₹1.2 लाख करोड़ की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। इसके अलावा करीब 200 लाख टन कच्चे तेल के आयात में कमी आई।
