आई ग्रेन इंडिया एडवाइजरी
10-May-2025 03:44 PM
आई ग्रेन इंडिया एडवाइजरी
★ हाल ही में चल रही युद्ध की परिस्थितियों को देख आपको सलाह दी जाती है कि कृपया पैनिक में कोई खरीद/बिक्री न करें।
★ इस समय देश में परिस्थितियों में बहुत जल्द बदलाव आ रहा है जिस वजह से कई कृषि उत्पादों/जिंसों की डिमांड बढ़ने व घटने लगी। पिछले एक सप्ताह के दौरान दलहन, तिलहन, गेहूं के भावों में बिना किसी कारण के तेजी आई।
★ अनुमान लगाया जा रहा ही कि कई जगह उपभोगकर्ता अपनी मासिक क्षमता से अधिक माल खरीद रहे हैं, जिससे बाजारों में अचानक मांग निकली। यह स्थिति अस्थाई है। जल्दबाजी में किस प्रकार के सौदे न करें।
★ मौजूदा परिस्थिति को देख आई ग्रेन इंडिया आपसे देशहित में विनती करता है कि कृपया होर्डिंग न करें। सरकार की पैनी नजर।
