आईग्रेन इंडिया बाज़ार विश्लेषण | देसी चना अपडेट – जून 2025
10-Jun-2025 04:54 PM
आईग्रेन इंडिया बाज़ार विश्लेषण | देसी चना अपडेट – जून 2025
★ ऑस्ट्रेलिया से रिकॉर्ड निर्यात, अब स्टॉक कम – भारत के लिए क्या संकेत?
★ निर्यात की कहानी – ऑस्ट्रेलिया ने बाजार भरा, अब हाथ खाली
★ ऑस्ट्रेलिया ने 2024–25 सीजन में देसी चना का भारी मात्रा में निर्यात किया, खासकर नवंबर से अप्रैल के बीच।
ऑस्ट्रेलिया से देसी चना निर्यात (टन में):
* अप्रैल 2024 – 12,061
* अप्रैल 2025 – 71,779 (83% अधिक)
* नवंबर 2023 – अप्रैल 2024 – 2,80,870
* नवंबर 2024 – अप्रैल 2025 – 18,40,990
★ यानी बीते साल की तुलना में 6 गुना से ज़्यादा निर्यात – भारत जैसे बड़े खरीदारों की मज़बूत मांग इसका प्रमुख कारण रही।
भारत की खरीद – शुरुआत में तेज़ी, फिर सन्नाटा
* फरवरी 2025 – 2,32,687 टन
* मार्च 2025 – 33,000 टन
* अप्रैल 2025 – 0 टन
* कुल (फरवरी–अप्रैल 2025) – 2,65,687 टन
★ भारत ने साल की शुरुआत में जमकर खरीदी की, लेकिन अप्रैल में कोई निर्यात दर्ज नहीं। अब घरेलू खपत पुराने आयात और स्टॉक से पूरी हो रही है।
आपूर्ति संकट – ऑस्ट्रेलिया में स्टॉक खत्म
★ अब ऑस्ट्रेलिया में देसी चने का स्टॉक बेहद कम है। नई फसल की बुवाई चल रही है, लेकिन ABARES ने 17% कम उत्पादन का अनुमान जताया है।
★ नई फसल सितंबर से पहले नहीं आएगी।
भारत में स्थिति – बेसन और दाल की मांग से बढ़ेगा दबाव
★ आगामी त्योहारों को देखते हुए भारत में बेसन और दाल की खपत बढ़ सकती है।
★ इस बीच सरकारी स्टॉक भी सीमित और नए आयात भी अभी दूर। ऐसे में नवंबर तक बाज़ार का भार घरेलू स्टॉक पर रहेगा।
आगे की तस्वीर – कीमतें और सुधर सकती हैं
★ इन सभी कारणों से नवंबर 2025 तक कीमतों में मजबूती या और बढ़त की संभावना बनी हुई है।
★ दूसरी चाल – मटर आयात को विस्तार
★ सरकार ने पीली मटर पर शून्य आयात शुल्क की सुविधा 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है।
★ लेकिन इस बार उद्योग ने मटर को पूरक उत्पाद की तरह अपना लिया है, और देसी चना की मांग में कोई सीधा असर नहीं दिख रहा।
★ आईग्रेन इंडिया की राय – चने की मज़बूती जारी रह सकती है।
