आयातकों ने पोर्ट पर बादाम एवं अन्य मेवों की खेप रोकी
16-Jul-2025 08:34 AM
आयातकों ने पोर्ट पर बादाम एवं अन्य मेवों की खेप रोकी
★ ट्रम्प द्वारा बार-बार भारत पर टैरिफ को लेकर बनाये जा रहे दबाव को देखते हुए आयातकों ने पोर्ट पर कई सूखे मेवों की खेप रोक दी है जो खासकर अमरीका से आयात होती है। भारत अमरीका से बादाम, अखरोट का आयात करता है। आयातकों को उम्मीद है कि बादाम पर लगने वाले शुल्क पर कटौती की जा सकती है।
★ पहले से ही भारत ऑस्ट्रलियाई बादाम अमरीका के मुकबले कम शुल्क लगाता है।
★ आयातकों ने अपना माल फ्री ट्रेड ज़ोन में रखा ताकि शुल्क घटते ही वे इसको क्लियर करें।
★ दिवाली की डिमांड को देखते हुए बड़ी मात्रा में बादाम मंगाए जा रहे थे।
★ इसका असर अखरोट पर फ़िलहाल नहीं पड़ेगा क्योंकि अखरोट की नई फस दीवाली के बाद अमरीका में आती है।
