अफ्रीका और वियतनाम काजू उत्पादन, निर्यात आंकड़े
21-Jul-2025 03:13 PM
अफ्रीका और वियतनाम काजू उत्पादन, निर्यात आंकड़े
मोजांबिक
★ 2023 में काजू निर्यात रिकॉर्ड 1,95,400 टन रहा जो 50 वर्षों में सर्वाधिक हैं।
★ रकबा 26% बढ़ने से 2024 में उत्पादन 23% बढ़कर 2,18,900 टन होने का अनुमान।
★ निर्यात आय 2023 में US $57.3 मिलियन से बढ़कर 2024 में US $98.2 मिलियन पहुंची।
~~~~~~~~
आइवरी कोस्ट
★ 2025 के लिए काजू उत्पादन अनुमान बढ़ाकर 13 लाख टन किया गया जो पहले 11.5 लाख टन था।
★ वियतनाम ने इस साल केवल 2 लाख टन काजू खरीदा जो 2024 में 7–8 लाख टन था।
★ अमेरिका के टैरिफ और डॉलर की कमजोरी से निर्यात प्रभावित
★ काजू भाव गिरकर 425 CFA से 200 CFA प्रति किलो पहुंचे।
★ लगभग 2 लाख टन अनबीका काजू स्टॉक में उपलब्ध।
★ स्थानीय खरीदारों ने अब तक 6.5 लाख टन काजू ख़रीदा, पिछले साल से दुगुना।
~~~~~~
वियतनाम
★ अब भी दुनिया का सबसे बड़ा काजू निर्यातक देश।
★ 2025 के पहले 6 महीनों में 1,42,000 टन काजू का निर्यात जिससे कुल निर्यात आमदनी US $904 मिलियन पहुंची।
★ यह 2024 की तुलना में 9.3% अधिक है।
★ प्रोसेस्ड काजू निर्यात मामले में भारत दूसरे पायदान पर।
