अमरीका को 5 हजार टन बासमती चावल का होगा निर्यात
18-Feb-2026 11:06 AM
नई दिल्ली। सीमा शुल्क में भारी कटौती होने के बाद भारतीय चावल निर्यातकों ने अब अमरीकी बाजार में अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है इस क्रम में इंडियन राइस एक्सपोर्ट्स फेडरेशन के एक सदस्य को अमरीका के साथ 5 हजार टन बासमती चावल के निर्यात का अनुबंध करने में सफलता मिल गई है ज्ञात हो की अमरीका में भारतीय उत्पादों पर टैरिफ की दर 50 प्रतिशत से घटकर अब 18 प्रतिशत रह गई है। भारत अमरीका के बीच हुए द्विपक्षीय व्यापारिक करार के बाद अमरीका ने भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क घटा दिया है जिससे चावल उद्योग सहित अन्य क्षेत्रो को दोबारा अमरीकी बाजारों में अपने उत्पादों का निर्यात बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल जायेगा।
फेडरेशन अपने सदस्यों को चावल की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है ताकि वैश्विक बाजार में भारत के नंबर वन निर्यातक देश के तौर पर साख और विश्वसनीयता बरकरार रह सके भारत में अमरीकी तथा यूरोप को मुख्यतः ऊंचे दाम वाले बासमती तथा 'ए' ग्रेड गैर बासमती चावल का निर्यात होता है इसी तरह खाड़ी क्षेत्र एवं पश्चिम एशिया के देशो में भी विशाल मात्रा में बासमती चावल का शिपमेंट किया जाता है। अमरीकी बाजार में भारत को कुछ अग्रता हासिल हो रही है।
