News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत के लिए 25 लाख टन गेहूं निर्यात करना क्यों होगा मुश्किल?
18-Feb-2026 10:32 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत के लिए 25 लाख टन गेहूं निर्यात करना क्यों होगा मुश्किल?
★ भारत सरकार ने लगभग चार साल पुराने निर्यात प्रतिबंध को हटाते हुए 25 लाख टन गेहूं निर्यात की अनुमति दी है। लेकिन ऊंची घरेलू लागत और वैश्विक बाजार में कम दाम के कारण यह लक्ष्य हासिल करना चुनौतीपूर्ण दिख रहा है।
★ सरकार ने 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2,585 प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछले साल से ₹160 अधिक है।
★ वर्तमान में कांडला बंदरगाह पर डिलीवरी कीमत ₹25,200–25,500 प्रति टन, डॉलर में कीमत: $285–288 प्रति टन और मध्य पूर्व/दक्षिण-पूर्व एशिया तक फ्रेट जोड़कर: $305–308 प्रति टन बैठ रही है।
★ इसके मुकाबले वैश्विक गेहूं कीमत लगभग $260 प्रति टन चल रही है। यानी भारतीय गेहूं कम से कम $45–48 प्रति टन महंगा पड़ रहा है।
★ कई बड़ी कंपनियों ने मार्च की दूसरी छमाही के लिए $286–290 प्रति टन पर ऑफर दी।
★ ब्लैक सी क्षेत्र का गेहूं भारतीय 11.5% प्रोटीन गेहूं से लगभग $20 सस्ता है।
★ सड़क या रेल मार्ग से बिहार से बांग्लादेश निर्यात एक व्यवहारिक विकल्प हो सकता है जिसकी संभावित निर्यात कीमत लगभग $283 प्रति टन, बांग्लादेश में मौजूदा लैंडिंग कीमत करीब $270 प्रति टन और संभावित निर्यात क्षमता अधिकतम 1 लाख टन बैठती है।
★ मौजूदा स्तिथि में 25 लाख टन का लक्ष्य पूरा करना बेहद चुनौतीपूर्ण दिखाई देता है, जब तक कि वैश्विक कीमतों में तेज उछाल न आए या सरकार विशेष निर्यात प्रोत्साहन न दे।
