अमरीका के नए टैक्स से भारत के चावल बाजार में हलचल
07-Apr-2025 11:31 AM
अमरीका के नए टैक्स से भारत के चावल बाजार में हलचल
★ अमरीका ने भारत से आने वाले चावल पर 26% टैक्स (शुल्क) लगाने का फैसला किया है, जो 10 अप्रैल से लागू होगा। इससे भारत के चावल खासकर बासमती की कीमतों पर थोड़े समय के लिए असर पड़ सकता है।
★ भारत अमेरिका को सालाना औसतन 2.3 लाख टन बासमती चावल और 50 हजार टन गैर-बासमती चावल का निर्यात करता है।
★ इसके अलावा अमेरिका ने पाकिस्तान चावल पर 29%, वियतनाम पर 46%, थाईलैंड पर 36% और कंबोडिया पर 49% टैरिफ लगा रहा है।
★ इससे भारत की प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी क्योंकि बाकी देशों पर टैक्स और भी ज्यादा है।
★ शार्ट टर्म में चावल की कीमतें गिर सकती है परन्तु लॉन्ग टर्म में ज्यादा असर नहीं होगा क्योंकि अमेरिका में चावल की मांग बनी रहेगी।
★ 1509 बासमती चवल के भाव बड़ी गिरावट के बाद $774/टन पर आये।
