अमेरिका में कैस्टर ऑयल पर बढ़े टैरिफ का असर
05-Sep-2025 05:25 PM
अमेरिका में कैस्टर ऑयल पर बढ़े टैरिफ का असर
★ अमेरिका ने भारतीय आयात, खासकर कैस्टर ऑयल पर नए टैरिफ लागू कर दिए हैं। अब सभी शिपमेंट्स पर 25% बेसलाइन ड्यूटी लगेगी, जबकि रूस से तेल खरीद से जुड़ी अतिरिक्त 25% ड्यूटी भी लागू की जाएगी। यानी कुल शुल्क 50% तक पहुँच जाएगा।
★ 28 अगस्त 2025 के बाद रवाना होने वाले शिपमेंट्स पर 50% शुल्क लगेगा।
★ 7 अगस्त से 17 सितंबर 2025 के बीच पहुंचने वाले शिपमेंट्स पर 25% शुल्क लागू रहेगा।
★ अप्रैल–जुलाई 2025 के दौरान अमेरिका ने 24 हज़ार मीट्रिक टन कैस्टर ऑयल और इसके डेरिवेटिव्स का आयात किया, जो 2024 के 25,000 से थोड़ा कम है।
★ अब तक 10% ड्यूटी से मांग पर कोई खास असर नहीं पड़ा था, लेकिन Q4 2025 में 25–50% टैरिफ लागू होने से मांग पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।
★ टैरिफ लगने से भारत के कैस्टर ऑयल उद्योग पर असर पड़ना तय।
