अमरीका ने लगाया भारत पर 25% टैरिफ
31-Jul-2025 10:18 AM
अमरीका ने लगाया भारत पर 25% टैरिफ
★ कृषि उत्पाद खासकर बासमती चावल के निर्यात पर पड़ सकता है असर।
★ भारत अमरीका को 5 अरब डॉलर कृषि उत्पादों का निर्यात करता है जिसमें बासमती चावल और झींगा की हिस्सेदारी 60% रहती है, जो पहले बिना शुल्क के अमरीका भेजे जाते थे।
★ टैरिफ लगाए जाने से बासमती चावल निर्यात को लग सकता है झटका।
★ भारत अमरीका को 2.7 लाख टन बासमती चावल का करता है निर्यात।
★ अब प्रत्येक टन पर 240$ का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
★ शुल्क बढ़ाए जाने से पाकिस्तान को मिल सकता है फायदा।
★ इसके अलावा भारत अमरीका को मसाले, रेडीमेड गारमेंट, नारियल, नारियल तेल का करता है निर्यात।
