अमरीका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता

30-Jul-2025 08:11 AM

अमरीका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता
★ संभावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement) पर वार्ता के अगले दौर के लिए 25 अगस्त को अमेरिका के अधिकारी भारत आ सकते हैं।
★ पांचवें दौर की बातचीत 18 जुलाई को संपन्न हुई थी, अब यह छठा दौर होगा।
★ यह दौर ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिका के देश-वार पारस्परिक शुल्क शुक्रवार से लागू होने की संभावना है।
★ अभी तक स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर शुल्क लगाएगा या नहीं।
★ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को भारतीय उत्पादों पर 26% शुल्क की घोषणा की थी, लेकिन हाल ही में भेजे गए पत्रों में कुछ देशों के लिए अलग शुल्क दरों का उल्लेख है।
★ यदि अमेरिका ने भारत पर पारस्परिक शुल्क लगाए, तो भारत के निर्यात पर बड़ा असर पड़ सकता है।
★ अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है, जो कुल निर्यात का लगभग 20% है।
★ वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने अमेरिका को 86.51 अरब डॉलर का माल निर्यात किया और 40.82 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष दर्ज किया।