अमरीका और चीन एक-दूसरे के सामानों पर आयात शुल्क घटाने के लिए सहमत

13-May-2025 03:35 PM

जेनेवा। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाले देश- अमरीका तथा चीन एक-दूसरे के उत्पादों पर आयात शुल्क को अस्थायी रूप से घटाने पर सहमत हो गए हैं। जेनेवा में इस आशय का एक संयुक्त बयान जारी किया गया।

इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव को कम करना और आपसी मतभेदों को सुलझाने के लिए तीन माह का और समय देना है। 

अमरीका में अधिकांश चाइनीज उत्पादों पर से मुक्त रूप से 145 प्रतिशत का सीमा शुल्क लागू है फेंटानिल भी शामिल है। 14 मई से इसे घटाकर 30 प्रतिशत नियत किया जाएगा।

इसी तरह चीन में अमरीकी उत्पादों पर जो 125 प्रतिशत का सीमा शुल्क लगा हुआ है उसे घटाकर 10 पर लाया जाएगा। अमरीका के वित्त मंत्री का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच काफी सौहार्द पूर्ण वातावरण में उपयोगी एवं फलदायी बातचीत हुई।

यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेगा। दोनों पक्षों की ओर से ऐसा मैनेकिज्म तैयार किया जाएगा जिसको आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों पर बातचीत की निरंतरता बहाल रखी जा सके। 

विश्लेषकों का कहना है कि अमरीका और चीन-दोनों को ही हकीकत का एहसास हो गया है कि व्यापारिक रिश्तों में कटास आना किसी के लिए भी हितकारी नहीं है

इसलिए दोनों पक्षों ने मामले को सुलझाने में न केवल दिलचस्पी दिखाई बल्कि अपने तेवर भी ढीले किए / चाइनीज माल का आयात रुकने से अमरीका को सीमा शुल्क के रूप में मिलने वाले राजस्व का भारी नुकसान होने लगा और चीन को होने वाले सोयाबीन तथा मक्का सहित अन्य अमरीकी उत्पादों के निर्यात में जबरदस्त गिरावट आने लगी।

चीन भी विशाल अमरीकी बाजार के हाथ से निकलने से चिंतित था क्योंकि इससे उसकी आमदनी भी बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक बातचीत पहले से हो रही थी जिससे चीन के शेयर बाजार को बल मिल रहा था।

अब सीमा शुल्क में कटौती पर सहमति बन जाने से वैश्विक बाजार में हलचल कुछ थम जाएगी। अभी अस्थायी सहमति बनी है मगर बातचीत का दौर जारी है।