अप्रैल में पीली मटर का आयात दिसम्बर 2023 के बाद सबसे कम

15-May-2025 11:44 AM

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के पहले माह यानी अप्रैल 2025 के दौरान देश में पीली मटर का आयात घटकर दिसम्बर 2023 के बाद सबसे निचले स्तर पर सिमट जाने का अनुमान है क्योंकि एक तो पूर्व में आयातित माल का अच्छा खासा स्टॉक मौजूद है और दूसरे,

घरेलू फसल भी मार्च-अप्रैल में आनी शुरू हो गई थी। पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की समय सीमा 31 मई 2025 को समाप्त होने वाली है। 

उल्लेखनीय है कि दिसम्बर 2023 में सरकार ने जब पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की स्वीकृति प्रदान की थी तब देश में 10,980 टन का आयात हुआ था जो क्रमिक रूप से बढ़ता गया।

इसका आयात जनवरी 2024 में 1,57,795 टन, फरवरी में 3,29,599 टन तथा मार्च में 6,70,836 टन पर पहुंचा। इस तरह दिसम्बर 2023 से मार्च 2024 के चार महीनों में पीली मटर का आयात उछलकर 11,69,210 टन पर पहुंच गया। 

वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) के दौरान देश में पीली मटर का आयात और भी बढ़कर 21,45,775 टन की ऊंचाई पर पहुंचा। इसके तहत अप्रैल 2024 में 4,02,548 टन, मई में 2,84,181 टन, जून में 1,44,409 टन, जुलाई में 1,01,478 टन, अगस्त में 43,420 टन,

सितम्बर में 40,155 टन, अक्टूबर में 3,18,454 टन, नवम्बर में 2,40,327 टन तथा दिसम्बर 2024 में 2,06,317 टन पीली मटर का आयात किया गया।

इसके बाद जनवरी 2025 में 1,79,288 टन, फरवरी में 1,46,5048 टन के आयात के बाद मार्च 2025 में आयात घटकर 38,149 टन तथा अप्रैल 2025 में गिरकर 29,308 टन पर सिमट जाने का अनुमान है। 

भारत में पीली मटर का आयात मुख्यतः कनाडा और रूस से हो रहा है जबकि कुछ अन्य देशों से भी थोड़ी बहुत मात्रा में इसे मंगाया जाता है।

प्रैल 2025 का अनुमानित आयात 29,308 टन अप्रैल 2024 के आयात 4,02,548 टन से 3,73,240 टन तथा मार्च 2025 के आयात 39,149 टन से करीब 10 हजार टन कम रहा।

समग्र रूप में देखा जाए तो दिसम्बर 2023 से लेकर अप्रैल 2025 तक की अवधि में देश के अंदर कुल मिलाकर (11,69,210 + 21,45,775 + 29,308 टन) 33,44,293 टन मटर का आयात हुआ जबकि मई में भी आयात जारी रहेगा।

इस तरह इसका सकल आयात 33.50 लाख टन से ऊपर पहुंच जाने की उम्मीद है। यदि वर्तमान आयात नीति जारी रही और कोई शुल्क नहीं लगाया गया तो आगे भी विदेशों से इसका आयात प्रवाह बरकरार रहेगा।