अरंडी उत्पादन में 8% गिरावट सम्भावना: SEA

17-Feb-2025 08:40 AM

अरंडी उत्पादन में 8% गिरावट सम्भावना: SEA
★ SEA द्वारा किये सर्वे के अनुसार इस वर्ष देश में अरंडी उत्पादन 18.22 लाख टन रह सकता है। जो गत वर्ष के उत्पादन से 8% कम।
★ गुजरात में उत्पादन 14.75 लाख टन रहने की उम्मीद। गत वर्ष से 6% कम। राजस्थान में उत्पादन 9% घटकर 2.85, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में 33% घटकर 0.52 लाख टन रह सकता है।
★ अरंडी बिजाई जुलाई-अगस्त में हुई थी पूरी, अत्यधिक बारिश होने से फसल को पहुंचा नुकसान, कई क्षेत्रों में बिजाई दोबारा करनी पड़ी।
★ कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष बिजाई 8.68 लाख हेक्टयर में की गयी गत वर्ष से 12% कम, राजस्थान में 12% घटकर 1.7 लाख हेक्टेयर, आंध्र प्रदेश तेलंगाना में 38% घटकर 33,500 हेक्टेयर में दर्ज की गयी।