अरहर (तुवर) की बुवाई में गिरावट

30-Jul-2025 08:04 AM

अरहर (तुवर) की बुवाई में गिरावट
★ तुवर की बुवाई में अब तक 8% की गिरावट दर्ज की गई है।
★ 25 जुलाई तक कुल बुवाई क्षेत्र 34.90 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी समय तक यह 37.99 लाख हेक्टेयर था।
★ कृषि मंत्रालय के अनुसार, तुवर की सामान्य बुवाई क्षेत्र 44.71 लाख हेक्टेयर माना जाता है।
★ कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में बुवाई में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है।
★ किसानों का रुझान अब मक्का, कपास और तिलहनों जैसे अधिक लाभदायक फसलों की ओर बढ़ा है।
★ कर्नाटक में अब तक बुवाई 13.01 लाख हेक्टेयर रही है, जबकि पिछले साल यह 15.42 लाख हेक्टेयर थी।
★ राज्य का लक्ष्य 16.80 लाख हेक्टेयर है।
★ कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में, जो सबसे बड़ा उत्पादक जिला है, तूर की बुवाई 5.35 लाख हेक्टेयर रही है।
★ सूत्रों के अनुसार जिले में बुवाई 6 लाख हेक्टेयर तक पहुंच सकती है क्योंकि कुछ क्षेत्रों में अब भी बुवाई जारी है।
★ कम कीमतों के चलते कई किसान तुवर छोड़कर मक्का, कपास और गन्ने जैसी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं।