अर्जेंटीना और ब्राज़ील सोयाबीन उत्पादन अनुमान में कोई बदलाव नहीं

08-May-2025 10:15 AM

अर्जेंटीना और ब्राज़ील सोयाबीन उत्पादन अनुमान में कोई बदलाव नहीं। 
अर्जेंटीना
★ 2024/2025 सीज़न में अर्जेंटीना का सोयाबीन उत्पादन अनुमान 500 लाख टन पर स्थिर। 
★ 30 अप्रैल 2025 तक 23.6% सोयाबीन की कटाई हो चुकी है, जो पिछले वर्ष 35% थी। इस सप्ताह कटाई में 9.1% की प्रगति हुई।
★ 22% फसल की स्तिथि ख़राब, 39% की सामान्य और 39% अच्छी से अत्यंत अच्छी।
~~~~~~
ब्राज़ील
★ सोयाबीन उत्पादन अनुमान बिना किसी बदलाव के 1690 लाख टन पर स्थिर।
★ संपूर्ण देश में कटाई 93–95% पहुंची। 
★ ब्राज़ील से चीन को बड़ी मात्रा में हो रहा है सोयाबीन निर्यात, अमेरिका और चीन में बढ़ते व्यापार युद्ध के कारण ब्राज़ील ने मारी बाज़ी।