Home News
28-Oct-2026 11:31 AM
विजयवाड़ा। बंगाल की खाड़ी से उठा भयंकर समुद्री चकवती तूफान- 'अर्नब' आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में पहुंच कर कोहराम मचा रहा है। अत्यन्त तेज तूफान के साथ मूसलाधार वर्षा से राज्य में लाखों एकड़ जमीन में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
वहां तटीय जिलों में तूफान से तबाही-बर्बादी का दौर शुरू हो गया है। मौसम दिमाग के मुताबिक शुरूआती दौर में इस तूफान के तहत हवा की रफ्तार 125-130 मि०मी० घंटा रहने की संभावना है जो बढ़ते हुए 140-150 कि०मी० प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा अत्यन्त मूसलाधार वर्षा होने से खेतों में फसलों के जलमग्न होने की भी आशंका है।
आरंभिक अनुमान के अनुसार अर्नब तूफान के प्रकोप से आंध्र प्रदेश में लगभग 6 लाख एकड़ से कृषि फसलों को गंभीर नुकसान हो सकता है। इसके तहत खासकर धान की फसल को ज्यादा क्षति हो सकती जिससे किसान काफी चिंतित हैं। वहां अगले 15-20 दिनों में फसल की कटाई-तैयारी शुरू होने वाली है। विशाखापटनम एवं बापातला के बीच यह तूफान विशेष रूप से सक्रिय है।
इन क्षेत्र में वर्षा 27 अक्टूबर से ही आरंभ हो गई थी और 28 अक्टूबर को बारिश का दायरा और भी फैलकर नए-नए क्षेत्रों तक पहुंच गया है। राज्य के अनेक जिलों में फिलहाल तूफानी वर्षा का दौर जारी है। धान के अलावा अन्य खरीफ फसलों को भी भारी क्षति होने की आशंका है। खेतों में जल जमाव एवं आसमानी वर्षा से फसलों की उपज दर एवं क्वालिटी प्रभावित होने की संभावना है।