अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार
30-Jul-2025 08:22 AM
अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार
क्रॉप प्रोग्रेस डेटा के अनुसार रविवार तक अमेरिका में 80% विंटर व्हीट की कटाई पूरी हो चुकी है, जो औसत से 1 अंक पीछे है। स्प्रिंग व्हीट की हेडिंग 95% रही, जो सामान्य से 3% कम है। कटाई 1% दर्ज की गई। उत्तरी फसल की स्थिति 3% घटकर 49% गुड/एक्सलेंट रही, जबकि ब्रुगलर500 इंडेक्स 6 अंक गिरकर 332 पर आ गया। एकमात्र सुधार मिनेसोटा में देखा गया, जहां 3 अंक की बढ़ोतरी हुई, जबकि मोंटाना में 11 अंक और नॉर्थ डकोटा में 3 अंक की गिरावट आई।
ईयू कमीशन के अनुसार 1 जुलाई से 27 जुलाई के बीच ईयू के सॉफ्ट व्हीट निर्यात 8,03,256 टन रहे, जो पिछले साल की समान अवधि के 2.248 मिलियन टन से काफी कम है।
