अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार

27-Aug-2025 08:12 AM

अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार
साप्ताहिक एनएएसएस क्रॉप प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार विंटर व्हीट की कटाई 98% पूरी हो चुकी है। स्प्रिंग व्हीट की कटाई 53% हुई है, जो 54% औसत से पीछे है। इस वर्ष की अंतिम स्थिति रेटिंग में 49% फसल को गुड/एक्सीलेंट श्रेणी में रखा गया, जो 1% कम है, जबकि ब्रग्लर500 इंडेक्स 333 पर स्थिर रहा।
अगले सप्ताह साउदर्न प्लेन्स के बड़े हिस्से में 1 से 3 इंच तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
आईकेएआर ने रूस की गेहूं फसल का अनुमान 0.5 मिलियन मीट्रिक टन बढ़ाकर 86 मिलियन मीट्रिक टन कर दिया है और निर्यात का अनुमान भी उतना ही बढ़ाकर 43 मिलियन मीट्रिक टन कर दिया गया। यूरोपियन कमीशन का अनुमान है कि 1 जुलाई से 24 अगस्त के बीच ईयू का सॉफ्ट व्हीट निर्यात 2.18 मिलियन मीट्रिक टन रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 4.15 मिलियन मीट्रिक टन था।