अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार

25-Jun-2025 08:41 AM

अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
★ इजराइल व ईरान के बीच संभावित सीजफायर की खबर से कई कृषि जिंसों ने लगाया रिवर्स गेयर।
★ सीबोट मक्का गिरावट के साथ बंद।
★ अमरीका ने कल मेक्सिको को 2024-25 की 6.3, 2025-26 की 5.5 व 2026-27 की 0.75 लाख टन मक्का की बिक्री की।
★ अमरीका में मक्का की 70% फसल अच्छी।
★ एनेक एजेंसी ने ब्राजील से जून में 8.3 लाख टन मक्का निर्यात होने का दिया अनुमान। पिछले अनुमान 9.13 लाख टन से कम।
★ एक अन्य एजेंसी ने ब्राजील में दूसरी मक्का फसल का उत्पादन अनुमान 104 लाख टन बढ़ाकर रिकॉर्ड 1233 लाख टन का अनुमान दिया।