अंतर्राष्ट्रीय सोया बाजार
22-Jul-2025 08:24 AM
अंतर्राष्ट्रीय सोया बाजार
यूएसडीए की सोमवार दोपहर जारी क्रॉप प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में कुल 62% सोयाबीन फसल फूलने की अवस्था में है, जबकि 26% फसल में फलियां बनने लगी हैं। फसल की गुणवत्ता में 2% की गिरावट दर्ज की गई, और अब 68% फसल को गुड से एक्सलेंट श्रेणी में रखा गया है। ब्रुगलर500 इंडेक्स 2 अंक गिरकर 373 पर आ गया है।
कॉर्न बेल्ट में सप्ताहांत में कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। पूर्वी कॉर्न बेल्ट के कुछ हिस्सों में सप्ताह के अंत में लगभग एक इंच बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। डकोटा, मिनेसोटा, विस्कॉन्सिन और उत्तरी आयोवा में सप्ताह की शुरुआत में 1 से 2 इंच, और कुछ क्षेत्रों में 4 इंच तक बारिश की संभावना है।
यूएसडीए के अनुसार, 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में सोयाबीन के निर्यात निरीक्षण 3,64,990 मीट्रिक टन दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 3,38,255 मीट्रिक टन से थोड़ा अधिक हैं और पिछले सप्ताह के संशोधित 1,51,346 मीट्रिक टन की तुलना में काफी अधिक हैं।
