अंतर्राष्ट्रीय सोया बाजार

31-Dec-2024 08:30 AM

अंतर्राष्ट्रीय सोया बाजार
★ नई खबर के अनुसार अर्जेंटीना के कुछ प्रान्त में सूखे की स्थिति।
★ दक्षिण ब्राजील में भी कुछ क्षेत्रों में मौसम सूखा व शुष्क।
★ 19 दिसंबर वाले सप्ताह में अमरीका से 9.78 लाख टन 2024-25 सोया की बिक्री की गयी जिसमें से चीन ने सबसे अधिक 4.1 लाख टन व स्पेन ने 2.6 लाख टन ख़रीदा।
★ इसके अलावा 2025-26 सीजन की सोया की बिक्री 1.25 लाख टन होने की सम्भावना।
★ उपरोक्त अवधि के दौरान 4.85 लाख टन सोयामील निर्यात सौदे हुए।
★ इसमें से कोलंबिया ने 1.45 लाख टन खरीद की, सोया तेल का निर्यात 40 हजार टन के पार।
★ लम्बी अवधि के बाद अमरीका से सोया, सोयामील निर्यात बढ़ा।
★ BAGE के अनुसार अर्जेंटीना में सोया की बिजाई 184 लाख हेक्टेयर पहुंची गत वर्ष से 2 लाख हेक्टेयर कम।