बड़ी खबर: इंडोनेशिया ने 2025 के लिए 156 लाख किलोलीटर बायोडीजल आवंटन को दी मंजूरी।

04-Jan-2025 10:06 AM

बड़ी खबर
★ इंडोनेशिया ने 2025 के लिए 156 लाख किलोलीटर बायोडीजल आवंटन को दी मंजूरी। 
★ उद्योग को जनवरी के अंत तक ईंधन मिश्रण में उच्च स्तर के लिए तैयार होने का समय दिया गया।
★ इंडोनेशिया, जो दुनिया का सबसे बड़ा पल्म ऑयल निर्यातक है, ने 1 जनवरी से बायोडीजल में 40% पाम ऑयल ईंधन अनिवार्य करने की योजना बनाई थी, जो अब तक 35% था।
★ सरकार अगले साल 50% बायोडीजल मिश्रण को लागू करने पर काम कर रही है।  
★ बायोडीजल उत्पादकों और ईंधन खुदरा विक्रेताओं को B40 मिश्रण के लिए 28 फरवरी तक का समय मिलेगा।
★ 2025 के लिए बायोडीजल आवंटन 2024 के अनुमानित बायोडीजल उपभोग 12.8 लाख किलोलीटर से अधिक। 
★ इस साल के कुल आवंटन में से 75.5 लाख किलोलीटर पब्लिक सर्विस ऑब्लिगेशन (PSO) और गैर-PSO आवंटन 80.7 लाख किलोलीटर रखा गया। 
★ इसके अलावा इंडोनेशिया CPO (क्रूड पल्म ऑयल) के निर्यात लेवी को 7.5% से बढ़ाकर 10% करने की योजना भी बना रहा है। 
★ B-40 में पाम का इस्तेमाल बढ़ने के कारण विश्व में निर्यात हेतु पाम तेल की उपलब्धता कम होगी जिससे कीमतों में तेजी आने की प्रबल संभावनाएं बनती हैं।
★ सोमवार को KLC वायदा मजबूती से साथ खुलने की उम्मीद।