बांग्लादेश: चावल की कीमतों में उछाल, आयात ठप – मिलर्स उठा रहे मुनाफा
14-Jul-2025 09:55 AM
बांग्लादेश: चावल की कीमतों में उछाल, आयात ठप – मिलर्स उठा रहे मुनाफा
★ सरकार द्वारा दी गई शून्य सीमा शुल्क सुविधा 26 मई को समाप्त होने के बाद निजी आयात लगभग बंद। चावल आयात पर 62.5% सीमा शुल्क फिर से लागू।
★ आयात रुकने से बाज़ार में प्रतिस्पर्धा खत्म हो गई है और इसका फायदा मिलर्स उठा रहे हैं।
★ पिछले साल की तुलना में चावल की कीमतें 10–15% ज्यादा हैं।
★ कृषि मंत्रालय के अनुसार इस सीजन में 206 लाख टन बोरों चावल का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ।
★ बांग्लादेश के पास 18 लाख टन से अधिक खाद्यान्न का स्टॉक है, जिसमें से 14 लाख टन चावल है।
★ सरकार अब तक 11 लाख टन चावल खरीद चुकी है और 31 अगस्त तक 17.5 लाख टन खरीदने का लक्ष्य है।
★ बांग्लादेश सालाना 12.5 लाख टन से अधिक चावल आयात करता है, जिसमें से लगभग 40% निजी क्षेत्र द्वारा लाया जाता है।
★ यह आयात मुख्यतः भारत से किया जाता है, आयत शुल्क लगने के बाद भारत से बांग्लादेश को चावल निर्यात ठप्प।
