बांग्लादेश द्वारा आयात खोले जाने के बाद चावल कीमतों में सुधार
27-Aug-2025 09:01 AM
बांग्लादेश द्वारा आयात खोले जाने के बाद चावल कीमतों में सुधार
★ बांग्लादेश द्वारा चावल आयात की घोषणा से कोलकाता एवं आसपास में कीमतों में तेजी देखी गयी।
★ बांग्लादेश ने एक महीने पहले 5 लाख टन चावल आयात की अनुमति दी थी।
★ खपत को पूरा करने के लिए बांग्लादेश ने चावल पर लगे 20% आयात शुल्क को हटाया। भारत से निकली निर्यात मांग से रत्ना, सोना मसूरी के भाव बढ़े।
★ आयात खोले जाने के बाद लम्बे समय से मंदी झेल रहे चावल उद्योग को थोड़ी राहत मिली, आगे कीमतें मजबूत बनी रहने की उम्मीद।
