भारत अनाज रिपोर्ट: USDA

20-Jun-2025 12:16 PM

भारत अनाज रिपोर्ट: USDA
★ यूएसडीए की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार विपणन वर्ष 2025/26 में भारत के अनाज उत्पादन और खपत में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है:
गेहूं (लाख टन में)
उत्पादन: 1175– 3.7% की वृद्धि
कुल खपत: 1125 – 3.3% की बढ़त
अंतिम भंडार: 167 – 41.5% की जबरदस्त बढ़त
★ उत्पादन और खपत दोनों बढ़े हैं, लेकिन स्टॉक में तेज उछाल से संकेत मिलता है कि सरकारी खरीद भंडार बढ़ा है।
~~~~~~~~~~
मक्का
उत्पादन: 420 – 0.7% की गिरावट
कुल खपत: 435 – 2.8% की वृद्धि
अंतिम भंडार: 19.72 – 33.6% की भारी गिरावट
★ मक्का उत्पादन घटा है जबकि खपत बढ़ी है, जिससे देश के पास मौजूद भंडार में भारी कमी आई है।
★ यह स्थिति निर्यात, पशु चारा और इथेनॉल जैसे क्षेत्रों पर दबाव डाल सकती है।
★ जहां गेहूं में संतुलन बेहतर होता दिख रहा है, वहीं मक्का क्षेत्र में आपूर्ति और मांग के बीच असंतुलन चिंता का विषय बन सकता है।