भारत – चना (देशी) आयात अनुमान: आयात में भारी गिरावट। कैसे रहेंगे बाजार
19-Jul-2025 10:55 AM
भारत – चना (देशी) आयात अनुमान: आयात में भारी गिरावट। कैसे रहेंगे बाजार
★ वित्त वर्ष 2025–26 की अप्रैल से जून तिमाही में भारत का कुल अनुमानित देशी चना (HS Code: 07132020) आयात 19,303 मीट्रिक टन रहने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष (FY 2024–25) की समान तिमाही में हुए 41,653 मीट्रिक टन आयात की तुलना में लगभग 22,350 टन कम है।
वर्ष 2025–26 में:
★ अप्रैल 2025 में चना आयात 14,336 टन रहा, जबकि अप्रैल 2024 में मात्र 2,371 टन आयात हुआ था।
★ मई 2025 में 4,607 टन आयात हुआ, जो पिछले साल मई में 27,577 टन था।
★ जून 2025 के लिए अनुमानित आयात मात्र 360 टन है, जबकि पिछले साल जून में 11,705 टन चना आयात किया गया था।
★ हालांकि अप्रैल 2025 में आयात बढ़ा, लेकिन मई और जून में बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे कुल तिमाही आयात में 54% से अधिक की गिरावट आई है।
★ FY 2024–25 में कुल चना आयात रिकॉर्ड 15.06 लाख टन रहा था, जिसमें जनवरी (5.03 लाख टन) और फरवरी (3.80 लाख टन) में भारी आयात हुआ।
★ ऑस्ट्रेलिया की नई फसल अक्टूबर में आनी शुरू होगी।
★ चना में त्यौहारी मांग निकलने से कीमतों को मिल रहा है समर्थन।
★ भविष्य में कीमतों में और तेजी की प्रबल संभावनाएं बनती दिख रहे हैं।
