भारत का गेहूं का होगा रिकॉर्ड उत्पादन: USDA

07-Apr-2025 11:02 AM

भारत का गेहूं का होगा रिकॉर्ड उत्पादन: USDA
★ अमेरिका के कृषि विभाग (USDA) के अनुसार भारत 2025-26 में लगातार तीसरी बार रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन 1,150 लाख टन की ओर बढ़ रहा है।
★ रिकॉर्ड बुवाई और अनुकूल मौसम इस उत्पादन वृद्धि के प्रमुख कारण बताए गए हैं।
★ भारत के कृषि मंत्रालय ने भी पिछले महीने 2024-25 में गेहूं उत्पादन 1,153 लाख टन रहने का अनुमान जताया था।
★ बेहतर उत्पादन के बावजूद मई 2022 में लगाए गए गेहूं निर्यात प्रतिबंध को हटाए जाने की उम्मीद कम।
★ साथ ही अब आयात खोले जाने की उम्मीद न के बराबर।
★ भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान का कहना है कि वर्तमान फसल की स्थिति को देखते हुए उत्पादन 1,150 लाख टन से भी अधिक हो सकता है जबकि व्यापार जगत ने 1,100 लाख उत्पादन का अनुमान लगाया है, जो 2023-24 में 1,060 लाख टन था 
★ 2025-26 के विपणन वर्ष (अप्रैल-जून) के लिए गेहूं की सरकारी खरीद ने अब तक 20 लाख टन का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि पिछले साल इस समय तक सिर्फ 4.5 लाख टन था।
★ मंडियों में अब तक 38 लाख टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जो पिछले साल इसी समय 15.3 लाख टन थी।
★ पिछले वर्ष कुल 266 लाख टन गेहूं की खरीद हुई थी, जिसमें से 184 लाख टन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत सालाना मुफ्त राशन वितरण में गया।