भारत को मटर पर शुल्क फिर से लागू करने की अपील
08-May-2025 10:31 AM
भारत को मटर पर शुल्क फिर से लागू करने की अपील
★ IPGA ने सरकार से आयातित पीली मटर पर फिर से 50 प्रतिशत उच्च शुल्क लागू करने की मांग की जिससे आयातित मटर की कीमत सरकार द्वारा निर्धारित चना की MSP के बराबर आ सके।
★ 18 महीनों में शुल्क में दी गई छूट को सात बार बढ़ाया गया। अब यह छूट 31 मई 2025 तक लागू।
★ 2024-25 में रिकॉर्ड 67 लाख टन दलहनों का आयात किया जिसमें मटर की मात्रा 40% के करीब। यह आयात पिछले वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक।
★ देश में आयातित मटर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध साथ ही नई फसल भी आ चुकी है।
★ भारत में चना उप्तादन पिछले वर्ष से अधिक परन्तु सीजन से पहले पुराना स्टॉक कम रहने से हुई जोरदार खरीद।
★ ऑस्ट्रेलिया में चने का स्टॉक कम, नई फसल आने से पहले निर्यात में गिरावट की उम्मीद। यही स्तिथि मटर की भी।
★ ऑस्ट्रेलिया में चना एरिया बढ़ने की प्रबल संभावनाएं।
★ ऑस्ट्रेलिया में नया चना अक्टूबर और तंजानिया में जुलाई और अगस्त में आएगा।
★ कनाडा में मटर की बिजाई चालू, एरिया घटने की उम्मीद।
★ अगर मटर आयात नियमों में बदलाव किया गया तो कीमतें बढ़ने की उम्मीद।
★ आई-ग्रेन इंडिया का मानना है की मटर आयात पर 10-15% शुल्क लगाया जा सकता है जैसा कि चना और मसूर पर लगाया गया।
