भारत में अनाजों की स्टॉक स्तिथि
08-May-2025 09:56 AM
भारत में अनाजों की स्टॉक स्तिथि
★ खाद्यान्न का भरपूर भंडार।
★ 27 अप्रैल 2025 तक देश में 661.7 लाख टन गेंहूं और चावल का स्टॉक।
★ पिछले साल PDS के ज़रिए 520 लाख टन वितरित हुआ था।
★ देश में एक साल से ज़्यादा का खाद्यान्न स्टॉक उपलब्ध।
~~~~~~~~~
चीनी
★ 1 मई 2025 तक चीनी उत्पादन में 18% की गिरावट, लेकिन देश के पास 54 लाख टन शुरुआती स्टॉक जो दो महीने से अधिक की खपत के बराबर है।
★ अक्टूबर में नई फसल आने तक आपूर्ति पर असर नहीं होगा।
~~~~~~~~
दलहनों
★ सरकार के पास 1 अप्रैल 2025 तक 18 लाख टन दलहनों का स्टॉक उपलब्ध, बफर 35 लाख टन से कम।
★ स्टॉक में सबसे ज़्यादा तुवर, मसूर और मूंग स्टॉक का स्टॉक।
★ साथ ही चना की नई फसल बाजार में आई और पीली मटर का अच्छा स्टॉक।
~~~~~~~~~
खाद्य तेल
★ देश में फिलहाल 16–17 लाख टन खाद्य तेल उपलब्ध, यह 20–25 दिनों की खपत के लिए काफी।
★ हाल के महीनों में आयात घटने से स्टॉक हल्का कम हुआ है।
★ आमतौर पर देश में एक महीने की खपत का भंडार रहता है।
★ उपरोक्त जानकारी के अनुसार देश से खाद्यान्नों, चीनी, दलहनों और तेलों का पर्याप्त स्टॉक है, ऐसे में अगर युद्ध की परिस्तिथि बनती है तो देश में खाद्यान्नों की मारामारी नहीं होगी।
