भारत में खाद्य तेल का पोर्ट पर स्टॉक
09-May-2025 06:51 PM
भारत में खाद्य तेल का पोर्ट पर स्टॉक
भारत के विभिन्न बंदरगाहों पर 30 अप्रैल 2025 तक कुल 7.4 लाख टन खाद्य तेल का स्टॉक दर्ज किया गया है जो 15 अप्रैल के मुकाबले 8,026 टन या 1% अधिक है।
क्रूड पाम ऑयल
30 अप्रैल तक CPO का स्टॉक 1.68 लाख टन था, जबकि 15 अप्रैल को यह 1.7 लाख टन था। यानी 2,127 टन कम।
रिफाइंड पाम ऑयल
30 अप्रैल को स्टॉक 1.32 लाख टन रहा, जो 15 अप्रैल की तुलना में 9,809 टन या 7% कम है।
क्रूड सोयाबीन ऑयल
क्रूड सोयाबीन ऑयल में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। 15 अप्रैल को 1.48 लाख टन स्टॉक था जो 30 अप्रैल तक घटकर 1.33 लाख टन रह गया। यानी 14,409 टन की कमी, जो 10% की गिरावट है।
क्रूड सनफ्लावर ऑयल
क्रूड सनफ्लावर ऑयल तेल का स्टॉक 2.85 लाख टन था, जबकि पंद्रह दिन पहले यह 2.6 लाख टन था। यानी इसमें 23,524 टन की वृद्धि हुई है, जो 9% के बराबर है।
