भारत में नेपाल से खाद्य तेल आयात में वृद्धि
15-Apr-2025 10:34 AM
जनवरी-मार्च 2025 के दौरान नेपाल से खाद्य तेल आयात 1.8 लाख टन पहुंचा, जो 2024 कैलेंडर वर्ष में रिकॉर्ड किए गए 1.2 लाख टन से अधिक है।
IVPA के अनुसार नेपाल की वार्षिक खाद्य तेल खपत लगभग 4.3 लाख टन या 35,000 टन प्रति माह।
नेपाल में आयातित क्रूड से उत्पादित तेल बिना पर्याप्त मूल्य वर्धन के भारत को पुनः भेजा जा रहा है, जो SAFTA के तहत शुल्क छूट का फायदा उठा रहा है, IVPA के अध्यक्ष सुधाकर देसाई ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक पत्र में कहा।
IVPA के अनुसार 2024 के अधिकांश आयात अक्टूबर-दिसंबर के दौरान हुए जिस समय भारत ने शुल्क बढ़ाए थे। नेपाल से तेल का निर्यात तो बढ़ा परन्तु घरेलु तिलहन फसलों का उत्पादन नहीं बढ़ा जिससे साफ़ संकेत मिलते हैं कि यह किस अन्य देश से आयात किया गया है।
IVPA ने सरकार से एक बार फिर इस मामले में दखल सेने को कहा।
इस समय देश में तेल- तिलहनों की कीमतें MSP ही नहीं कई वर्षों के निम्न स्तर पर चल रहीं हैं जिससे न केवल किसान ही नहीं पूरी तेल इंडस्ट्री प्रभावित हुई।
दूसरी कसर DDGS ने निकल दी। DDGS का इस्तेमाल बढ़ने से खेलों, बिनौला, मक्का, ज्वार, बाजरा की खपत पर गहरा असर पड़ा।
