भारत में पीली मटर का आयात: अप्रैल 2025 में भारी गिरावट की संभावना
14-May-2025 07:10 PM
भारत में पीली मटर का आयात: अप्रैल 2025 में भारी गिरावट की संभावना
अप्रैल 2025 में पीली मटर का अनुमानित आयात केवल 29,308 मीट्रिक टन रहने का अनुमान, जबकि अप्रैल 2024 में यह 4.02 लाख टन था, पिछले वर्ष की समानवधि से आयात लगभग भारी मात्रा यानि 3.73 लाख टन घटा।
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने कुल 21.45 लाख टन आयात किया था, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 11.69 लाख टन था।
अप्रैल 2025 में केवल कनाडा (25,127 टन), रूस (3362.5 टन) और यूक्रेन (818.50 टन) से ही हुआ आयात, पिछले वर्ष अप्रैल में कनाडा से 2.08 लाख टन, रूस से 1.3 लाख टन और तुर्की 48,526 टन हुआ था।
कनाडा और अन्य देशों में पीली मटर का स्टॉक कमज़ोर साथ ही 31 मई 2025 की अवधि को देखते हुए घट रहा है आयात।
कनाडा में मटर बिजाई में गिरावट के मिल रहे हैं संकेत।
आगामी दिनों में नई फसल आने से पहले आयात कम रहने की उम्मीद।
आयात कम हुआ तो पोर्ट पर पड़ा स्टॉक घटेगा।
अगर चना कीमतें ऐसे ही मजबूत रही तो आयात शुल्क अवधि को कुछ आयात शुल्क जैसे के 10-15% के साथ बढ़ाया जा सकता है।
