भारत में तुवर का आयात: अप्रैल 2025 में तेज़ उछाल, 98,162 टन आयात की संभावना
14-May-2025 07:09 PM
भारत में तुवर का आयात: अप्रैल 2025 में तेज़ उछाल, 98,162 टन आयात की संभावना
अप्रैल 2025 में अनुमानित आयात 98,162.1 मीट्रिक टन बताया जा रहा है, जो पिछले वर्ष अप्रैल 2024 के 61,978 टन की तुलना में लगभग 36,184 टन अधिक है।
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने कुल 12.38 लाख टन तुवर का आयात किया, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 7.71 लाख टन था।
इससे पहले 2022-23 में 8.95 लाख टन और 2021-22 में 8.40 लाख टन का आयात हुआ था।
2020-21 और 2019-20 में यह आयात क्रमशः 4.42 लाख टन और 4.49 लाख टन रहा।
पिछले वर्षों में घटे उत्पादन और बढ़ रही खपत को देख सरकार आयात के माध्यम से घरेलू कीमतों को नियंत्रण में रखना चाहती है।
म्यांमार से बढ़ी मात्रा में हो रहा है निर्यात। म्यांमार में इस वर्ष रिकॉर्ड 3.5 उत्पादन रहा।
भारत में इस वर्ष रहा अच्छा उत्पादन, आयात भी बढ़ा जिससे उपलब्धता भी बढ़ी।
म्यांम्मार निर्यातक अफ्रीका की फसल आने से पहले अधिक से अधिक मात्रा में निर्यात करना चाहते हैं।
अफ्रीका में तुवर उत्पादन 7-8 लाख टन होने की उम्मीद।
कुल मिलकर बाज़ारों में तुवर की उपलब्धता अच्छी।
जुलाई के बाद सीजन और त्यौहारी मांग का समर्थन मिला तो भावों में मामूली वृद्धि देखी जा सकती हैं।
