भारत – मसूर (लेंटिल) आयात अनुमान: अप्रैल-जून तिमाही में भारी गिरावट, सालाना आयात भी कमजोर

19-Jul-2025 04:00 PM

भारत – मसूर (लेंटिल) आयात अनुमान: अप्रैल-जून तिमाही में भारी गिरावट, सालाना आयात भी कमजोर
★ वित्त वर्ष 2025–26 की अप्रैल से जून तिमाही में भारत का कुल अनुमानित मसूर (HS Code: 07134000) आयात 1,47,190 मीट्रिक टन रहेगा। यह ★ पिछले साल की समान तिमाही (FY 2024–25) के 2,16,104 मीट्रिक टन के मुकाबले करीब 68,914 टन कम है। FY 2023–24 में यह मात्रा 2,98,622 टन थी, यानी दो साल में अप्रैल-जून तिमाही का आयात लगभग आधा रह गया है।
FY 2025–26 में अब तक:
★ अप्रैल 2025 में मसूर आयात 1,29,850 टन रहा, जबकि अप्रैल 2024 में यह 64,583 टन था।
★ मई 2025 में यह घटकर 15,268 टन रहा, जबकि पिछले साल मई में 49,095 टन आयात हुआ था।
★ जून 2025 के लिए अनुमानित आयात मात्र 2,072 टन है, जो जून 2024 के 1,02,425 टन से काफी कम है।
★ इस प्रकार, अप्रैल में आयात तेज रहा लेकिन मई और विशेष रूप से जून में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे तिमाही के अंत में कुल आयात में लगभग 32% की कमी आई है।
★ वर्ष 2024–25 में भारत ने कुल 12.19 लाख टन मसूर आयात की थी, जबकि इससे एक साल पहले (FY 2023–24) यह आंकड़ा 16.76 लाख टन था।
★ इसके मुकाबले FY 2025–26 की शुरुआत कमजोर रही है, और यदि यह रुख जारी रहता है, तो सालाना आयात पिछले वर्षों से काफी कम रह सकता है।
पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार:
★ FY 2022–23 में कुल आयात 8.58 लाख टन था।
★ FY 2021–22 में यह 6.67 लाख टन था।
★ FY 2020–21 में रिकॉर्ड 11.16 लाख टन मसूर का आयात किया गया था।
★ FY 2019–20 में यह आंकड़ा 8.54 लाख टन था।
★ कनाडा और ऑस्ट्रलाई मसूर का आयात अक्टूबर से हो शुरू, तब तक कीमतों में तेजी की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।