भारत- मटर आयात अनुमान (FY 2025-26)

19-Jul-2025 10:42 AM

भारत- मटर आयात अनुमान (FY 2025-26)
★ वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल से जून तिमाही में पीली मटर (HS Code 07131010) का कुल अनुमानित आयात 1,75,218 मीट्रिक टन रहेगा। यह पिछले साल की समान अवधि (अप्रैल-जून FY 2024-25) के मुकाबले काफी कम है, जब 8,31,138 मीट्रिक टन आयात हुआ था।
पिछले तीन वर्षों की तुलना में विवरण:
★ अप्रैल 2025 में अनुमानित आयात 79,975 टन रहा, जो अप्रैल 2024 के 4,02,548.3 टन से कहीं कम है।
★ मई 2025 में 74,028 टन के मुकाबले, पिछले साल मई में 2,84,181.3 टन आयात हुआ था।
★ जून 2025 का अनुमानित आयात 21,215 टन है, जबकि पिछले साल जून में 1,44,409 टन आयात हुआ था।
★ अप्रैल-जून तक कनाडा से 77,203.90, रूस से 64,428.00, अर्जेंटीना से 26,261 टन एवं अन्य देशों से 6,761 टन मटर आयात की गई। 
★ इस प्रकार, FY 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में पीली मटर आयात में 6,55,920 टन की भारी गिरावट देखी जा रही है।
★ FY 2023-24 में अप्रैल से जून तक कोई आयात नहीं हुआ था, जबकि पूरे वर्ष में कुल 11,69,210 टन मटर का आयात किया गया था।
★ रूस और कनाडा में फिलहाल स्टॉक कम, सभी कर रहे हैं नई फसल का इंतज़ार।
★ रूस में इस वर्ष रिकॉर्ड 50 लाख टन उत्पादन पहुंचने की उम्मीद, नई फसल सितम्बर में भारत में पहुंच सकती है। कनाडा की फसल अक्टूबर में आने लगेगी।
★ पोर्ट पर पड़े स्टॉक की हो रही है खपत। 
★ नई रूसी फसल आने से पहले कीमतों में मामूली बढ़त की उम्मीद।