भारत: पीली मटर आयात रिपोर्ट (HS Code: 07131010)

25-Jun-2025 05:02 PM

भारत: पीली मटर आयात रिपोर्ट (HS Code: 07131010)
★ वित्त वर्ष 2024–25 में भारत ने पीली मटर का आयात कई देशों से तेज़ी से बढ़ाया।
कनाडा से आयात
★ कनाडा लगातार भारत का सबसे बड़ा पीली मटर आपूर्तिकर्ता रहा है।
★ FY 2023–24 में कुल 6,05,151 मीट्रिक टन आयात किया गया।
★ FY 2024–25 में यह आयात बढ़कर 10,87,427 मीट्रिक टन हो गया।
★ अप्रैल 2025 में 56,570 टन आयात हुआ।
★ मई 2025 में अनुमानित आयात 1,102 टन हो सकता है।
★ दिसंबर 2023 से मई 2025 तक कनाडा से भारत का कुल आयात 17,50,250 टन तक पहुंच गया।
~~~~~~
रूस से आयात
★ रूस भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा पीली मटर आपूर्तिकर्ता देश बना।
★ FY 2023–24 में 3,55,790 टन का आयात हुआ।
★ FY 2024–25 में 6,71,621 टन की आपूर्ति हुई।
★ अप्रैल 2025 में 22,841 टन आयात हुआ।
★ मई 2025 में लगभग 23,033 टन के आयात की संभावना है।
★ दिसंबर 2023 से मई 2025 तक कुल अनुमानित आयात 10,73,285 टन रहा।
~~~~
★ दिसंबर 2023 से पीली मटर का शुल्क-मुक्त आयात खोला गया, जिसे अब तक 6 बार बढ़ाया गया और फिलहाल यह 31 मार्च 2025 तक लागू है।
★ दिसंबर 2023 से मई 2025 तक कुल अनुमानित आयात लगभग 45.92 लाख टन हो सकता है।
~~
वित्त वर्षवार आयात आंकड़े:
FY 2023–24: 22.96 लाख टन
FY 2024–25: 21.64 लाख टन
अप्रैल 2025: 79,975 टन
मई 2025 (अनुमानित): 51,715 टन
★ वर्तमान में पोर्ट पर लगभग 5–6 लाख टन मटर का स्टॉक उपलब्ध है।
★ इतनी बड़ी मात्रा में हुए आयात से अन्य दलहनों की खपत पर असर पड़ा है।
★ कनाडा में नई फसल सितंबर से आएगी। ऊंचे भावों पर आयात किए जाने और घरेलू बाजारों में कीमतें घटने से कई आयातकों और कारोबारियों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे आगामी आयात प्रभावित हो सकता है।
★ अब केवल बड़ी कंपनियां ही आयात करने में सक्षम नजर आ रही हैं।
★ पोर्ट पर पड़ा स्टॉक और बाजार का कमजोर सेंटिमेंट दर्शाता है कि आगामी खपत सीजन में उपलब्धता अच्छी रहेगी और कीमतों में विशेष तेजी की उम्मीद कम है।