भारत – तुवर (अरहर/पीजन पी) आयात अनुमान: आयात में बढ़ोतरी
19-Jul-2025 05:41 PM
भारत – तुवर (अरहर/पीजन पी) आयात अनुमान: आयात में बढ़ोतरी
★ अप्रैल–जून तिमाही (FY 2025–26) में कुल अनुमानित तुवर आयात 2,35,368 मीट्रिक टन रह सकता है जो पिछले साल (FY 2024–25) इसी अवधि में 2,07,076 मीट्रिक टन था यानी आयात में 28,291 टन की वृद्धि।
मासिक तुलना (FY 2025–26 बनाम FY 2024–25)
★ अप्रैल: 99,546 टन (पिछले साल: 61,978 टन)
★ मई: 88,973 टन (पिछले साल: 60,271 टन)
★ जून (अनुमानित): 46,849 टन (पिछले साल: 84,826 टन)
★ अप्रैल और मई में तेज़ आयात, लेकिन जून में पिछले वर्ष के मुकाबले घटा।
वार्षिक आंकड़े तुलना:
★ वित्त वर्ष - कुल आयात (टन में)
★ FY 2025–26 (अब तक) - 2,35,368, FY 2024–25 - 12,23,292, FY 2023–24 - 7,71,025, FY 2022–23 - 8,95,086, FY 2021–22 - 8,40,463, FY 2020–21 - 4,42,623, FY 2019–20 - 4,49,777 टन।
★ FY 2024–25 में तुवर आयात रिकॉर्ड ऊँचाई पर रहा
★ म्यांमार में बीते सीजन में अच्छा उत्पादन रहा, अफ्रीका में इस वर्ष 10 लाख टन उत्पादन पहुंचने की उम्मीद।
★ अगले महीने से अफ्रीका में शरूर होगी कटाई, जो भारत में अगस्त के अंत से पहुंचेगी।
★ अफ्रीका की नई फसल आने से पहले म्यंमार अधिक से अधिक मात्रा में निर्यात करने की कोशिश कर रहा है।
★ अफ्रीका की नई फसल आने से पहले आगामी मांग को देखते हुई. कीमतों में तेजी की उम्मीद।
★ कृषि विभाग द्वारा जारी आंकड़ों तुअर उत्पादक क्षेत्रों को देखते हुए, ऐसा प्रतीत होता है कि इस वर्ष उत्पादन पिछले वर्ष से कमज़ोर रह सकता है जो बाज़ारों की दिशा तय करेगा।
