भारत – उड़द आयात की जानकारी

25-Jun-2025 04:02 PM

भारत – उड़द आयात की जानकारी
★ अप्रैल 2025 में भारत ने 98,798 मीट्रिक टन उड़द का आयात किया, जो अप्रैल 2024 के 55,435 टन के मुकाबले लगभग 78% अधिक है। मई 2025 के लिए 51,604 टन आयात का अनुमान है, जिससे अप्रैल–मई 2025–26 की कुल अनुमानित मात्रा 1,50,402 मीट्रिक टन तक पहुंच सकती है।
~~~~~~~~~
अप्रैल–मई उड़द आयात (मीट्रिक टन):
FY 2025–26: 1,50,402 (अनुमानित)
FY 2024–25: 1,33,210
FY 2023–24: 56,641
FY 2022–23: 63,780
FY 2021–22: 25,204
~~~~~~~~~
वर्षवार कुल उड़द आयात (मीट्रिक टन):
FY 2024–25: 8,20,257
FY 2023–24: 6,24,222
FY 2022–23: 5,24,813
FY 2021–22: 6,11,611
FY 2020–21: 3,44,790
FY 2019–20: 3,12,078
~~~~~~~~~
देशवार आयात विवरण (FY 2024–25):
★ भारत ने सर्वाधिक उड़द आयात म्यांमार 7,15,924 टन से किया। इसके अतिरिक्त ब्राज़ील, सिंगापुर, यूएई, थाईलैंड जैसे देशों से भी आयात दर्ज किया गया है।
★ म्यांमार से रिकॉर्ड उत्पादन के कारण लगातार आपूर्ति जारी है और ब्राज़ील भी धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ा रहा है।
★ बढ़ते आयात के चलते देश में उड़द की उपलब्धता पर्याप्त है।
★ यदि आगामी महीनों में मांग निकलती है, तो कीमतों को सीमित समर्थन मिल सकता है। हालांकि, बुआई की स्थिति और घरेलू उत्पादन के संकेतों पर भी नज़र रखना ज़रूरी होगा।