बाज़ारों का विश्लेषण 3 से 9 मई 2025: सरसों में लगातार तेजी, सोयाबीन में उतार-चढ़ाव
09-May-2025 07:29 PM
बाज़ारों का विश्लेषण 3 से 9 मई 2025: सरसों में लगातार तेजी, सोयाबीन में उतार-चढ़ाव
सरसों भाव रिपोर्ट
दिल्ली कंडीशन
भाव की शुरुआत ₹6,100 से हुई और हफ्ते के अंत में ₹6,250 पर बंद हुआ।
दिल्ली में सरसों की कीमतों में लगातार बढ़त रही। आपूर्ति सीमित होने के कारण खरीदारों ने ऊंचे दामों पर भी खरीदारी जारी रखी।
जयपुर कंडीशन
सप्ताह की शुरुआत ₹6,275 से हुई, मध्य में ₹6,225 तक फिसल गया लेकिन अंत में ₹6,350 तक पहुंचा।
जयपुर में हफ्ते के मध्य में कुछ नरमी देखने को मिली, लेकिन बाद में मिलों की बढ़ी मांग निकलने से भाव बढे। 9 मई को यह भाव पूरे सप्ताह में सबसे ऊंचा रहा।
भरतपुर मंडी
शुरुआत ₹5,950 से और आज शुक्रवार को ₹6,130 पर बंद हुए।
भरतपुर में भाव में सप्ताह के बीच हलका उतार-चढ़ाव रहा आज शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए।
मंडियों में सरसों के आवक घट रही है।
सोयाबीन भाव रिपोर्ट
लातूर
भाव ₹4,400 से शुरू होकर दूसरे दिन ही 4350 पर गिरा और आज अंत में पुनः ₹4,425 पर बंद हुआ।
देवास
सप्ताह की शुरुआत ₹4,400 से लेकिन 5 और 7 मई को ₹4,300 तक गिर गया, फिर वापस ₹4,300 तक पहुंचा।
देवास में मांग कमजोर रही, जिससे हफ्ते के बीच भाव गिरे।
कोटा
भाव ₹4,325 से शुरू होकर ₹4,200 तक नीचे गया, सप्ताह अंत में ₹4,225 पर बंद हुआ।
कोटा में पूरे सप्ताह सुस्ती रही।
सरसों बाजार में खरीदारी बढ़ी और अधिकतर मंडियों में भाव हफ्ते के उच्चतम स्तर पर बंद हुए।
सोयाबीन बाज़ारों में रहा मिला-जुला रुख।
जैसी कि आई-ग्रेन इंडिया में सरसों में तेजी के संकेत दिए ठीक वैसे ही बाज़ारों में भाव में बढ़त देखने को मिली।
प्लांटों की कमज़ोर डिमांड के कारण सोयाबीन की मांग घटी साथ ही सरकारी एजेंसियों द्वारा भी बड़ी मात्रा में बिक्री भी जारी है।
