बादाम आयात अधिक
12-Jan-2024 07:47 PM
नई दिल्ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार आयातकों ने दिसम्बर माह के दौरान गत नवम्बर माह एवं दिसम्बर 2022 की तुलना में बादाम का आयात अधिक किया है।
उल्लेखनीय है कि दिसम्बर-2022 में बादाम के आयात सौदे 1055 कंटेनर के किये थे जबकि नवम्बर 2023 में आयात सौदे 1204 कंटेनर के हुए थे। जबकि दिसम्बर 2023 में 1216 कंटेनर बादाम के आयात सौदे किए गए है।
जानकर सूत्रों का कहना है कि आयात बढ़ने के कारण बादाम की कीमतों में हाल-फिलहाल अधिक तेजी की संभावना नहीं है। वर्तमान में दिल्ली बाजार में बादामगिरी के भाव 640/660 रुपए बोले जा रहे है।
