चिली में अखरोट निर्यात घटा

08-May-2025 12:33 PM

चिली में अखरोट निर्यात घटा

★ चिली ने 2024/25 अखरोट निर्यात सीजन कमजोर प्रदर्शन के साथ पूरा किया। मार्च 2025 में इनशेल (छिलके वाले) अखरोट का निर्यात 57% घटकर सिर्फ 50 मीट्रिक टन रह गया, जबकि मार्च 2024 में यह 116 मीट्रिक टन था। छिले हुए अखरोट का निर्यात 73% घटकर 120 मीट्रिक टन रह गया।
★ पूरे सीजन में छिले हुए अखरोट कुल निर्यात 15% और इनशेल अखरोट का 29% गिरा।
★ भारत, जो चिली के अखरोट का प्रमुख बाजार है, को इनशेल अखरोट का निर्यात 2024/25 में 30.6% घटकर 33,968 मीट्रिक टन रह गया, जबकि 2023/24 में यह 48,962 मीट्रिक टन था।
★ चिली नट एसोसिएशन के अनुसार  इस वर्ष का उत्पादन 20% अधिक यानी 1.68 लाख मीट्रिक टन रहने की उम्मीद, परन्तु दानों का आकार छोटा।
★ अमेरिका और चीन में स्टॉक कम है और मांग ज्यादा, जिससे 2025/26 में चिली के निर्यातकों के लिए माहौल अनुकूल माना जा रहा है।
★ भारत में त्योहारों व हेल्थ फूड ट्रेंड के कारण अखरोट की मांग बनी रहती है।
★ चिली से कम निर्यात और स्थानीय डिमांड को देखते हुए, अखरोट की कीमतों में स्थिरता या बढ़त देखी जा सकती है।