चना बाजार: जुलाई 2025 रिपोर्ट
31-Jul-2025 10:53 AM
चना बाजार: जुलाई 2025 रिपोर्ट
★ चना बाजारों में बना तेजी का माहौल।
★ दिल्ली चना ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में 5825, दूसरे सप्ताह में 5900, तीसरे सप्ताह में 6200 व चौथे सप्ताह में 6450 रुपए प्रति क्विंटल के उच्चतम स्तर को छुआ था। ऊंचे भावों पर मुनाफावसूली बिक्री होने से कीमतों में गिरावट देखी गयी।
★ परन्तु इस सप्ताह सोमवार को बाजार 6375 रुपए पर खुलकर 29 जुलाई 2025 को 6500 तथा 30 जुलाई 2025 को 6425 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। कीमतों में अगर देखें तो जुलाई की शुरुआत से अब तक 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आई।
★ विदेशी बाजारों की बात करें तो तंजानिया (T) चना पहले सप्ताह में 5700, ऑस्ट्रेलिया (A) चना 5875 रुपए प्रति क्विंटल था जो दूसरे सप्ताह में T-5800, A-5875 रुपए, तीसरे सप्ताह में T-6125, A-6275, चौथे सप्ताह में T-6250 A-6400 तथा चालू सप्ताह में सोमवार के भाव T-6225 से 50 बढ़कर 30 जुलाई को 6275 व सोमवार के भाव A-6350 से 50 रुपए बढ़कर A-6400 रुपए प्रति क्विंटल पर आया।
★ मंडियों में इस समय चना की आवक बेहद कमजोर, त्यौहारी मांग निकल रही है, विदेशों से नहीं हो रहा है आयात।
★ मंडियों में भी कीमतों में इसी प्रकार की तेजी देखी गयी।
~~~~~~~~~
बेसन
★ दिल्ली की जाने माने ब्रांड में 35 किलो बेसन के भाव जुलाई के प्रथम सप्ताह में 2740 थे जो दूसरे सप्ताह में 2710, तीसरे सप्ताह में 2870 व चौथे सप्ताह में 2970 रुपए प्रति 35 किलो पहुंचे।
★ पहले सप्ताह से चौथे सप्ताह तक बेसन के भाव 230 रुपए बढ़े।
★ 30 जुलाई को बेसन के भाव 2950 प्रति 35 किलो पर पहुंचे।
★ उपरोक्त भाव देखें तो बेसन की डिमांड भी अच्छी बनी हुई है।
★ इसका असर चना पर सीधे तौर पर पड़ा।
~~~~~~~~~
भविष्य
★ भारत में चना की आवक कमजोर। सभी कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया फसल का इन्तजार। जो अक्टूबर में आएगी। इस वर्ष अच्छे उत्पादन की उम्मीद। बीच में एक छोटी फसल अफ्रीका से भारत में होगी आयात।
★ पोर्ट पर धीरे-धीरे आयातित चना का खपा स्टॉक, साथ ही घरेलू चना भी बड़े हाथों में, बेसन की त्यौहारी मांग चरम पर।
★ आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए भावों में सुधार की उम्मीद, जिससे कीमतों को मिल सकता है समर्थन।
★ चना में 6600 की रेसिस्टेंस पर बाजार रुकने के बाद आगे और बढ़ सकते हैं, ध्यान रहे यह तेजी अक्टूबर तक की ही होगी।
