चना की सरकारी खरीद एक लाख टन के पार

20-Mar-2026 05:43 PM

नई दिल्ली। रबी सीजन के सबसे प्रमुख उत्पादक- चना के नए माल की आवक विभिन्न मंडियों में जोर पकड़ने लगी है और विदेशों से भी इसका आयात नियमित रूप से जारी है। इसके फलस्वरूप कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। जिन क्षेत्रों में भाव घटकर न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे आ गया है वहां इसकी सरकारी खरीद आरंभ हो गई है।

अभी तक केन्द्रीय बफर स्टॉक के लिए एक लाख टन से अधिक चना खरीदा जा चुका है। सरकार को भरोसा है कि पूरे मार्केटिंग सीजन में इसकी कुल खरीद 10 लाख टन तक पहुंच सकती है। 

अभी तक कर्नाटक, महाराष्ट्र एवं गुजरात जैसे राज्यों में चना की सरकारी खरीद हो रही है जबकि शीघ्र ही मध्य प्रदेश एवं राजस्थान जैसे शीर्ष उत्पादक प्रांतों में भी खरीद शुरू होने वाली है।

मसूर की खरीद भी आरंभ हो गई है जबकि खरीफ कालीन तुवर की खरीद 2 लाख टन से ऊपर पहुंच गई है और 5  पहुंच सकती है।