सरसों बाजार: कीमतों में भारी बढ़त – अब आगे क्या?

20-Mar-2026 05:05 PM

सरसों बाजार: कीमतों में भारी बढ़त – अब आगे क्या?
★ सरसों कीमतों में इस सप्ताह मजबूत तेजी, प्रमुख मंडियों में ₹200–₹575/क्विंटल तक उछाल देखा गया।
★ जयपुर 42% कंडीशन ₹7,250, आगरा सलोनी ₹7,900 के उच्च स्तर पर पहुंची।
★ सरसों तेल में भी सुधार, कच्ची घानी व एक्सपेलर में ₹55–₹100/10 किलो तक तेजी।
★ उत्पादन 117.5 लाख टन रहने की संभावना, जबकि पहले इससे अधिक उत्पादन की उम्मीद थी।
★ बारिश और तेज हवाओं से फसल को नुकसान, कई जगह फसल गिरी।
★ खेतों/खुले में पड़ी सरसों भी खराब हुई। दानों में नमी अधिक, जिससे ऑयल कंटेंट प्रभावित हुआ।
★ कटाई में 10–15 दिन की देरी, मंडियों में आवक घटी।
★ खराब क्वालिटी के कारण मिलर्स द्वारा पुरानी फसल की खरीद बढ़ी।
★ सरसों के भाव MSP ₹6,200 से ऊपर, सरकारी खरीद की संभावना कम।
★ पिछले वर्षों के विपरीत, इस बार सरकारी स्टॉक का दबाव कम रहने की उम्मीद, यानी सरकारी बिक्री बाजार को प्रभावित नहीं करेगी।
★ यदि बारिश जारी रही तो कीमतों में और तेजी संभव।
★ मौसम सुधरने पर आवक बढ़ेगी, बाजार स्थिर हो सकते हैं।
★ मौजूदा ऊंचे स्तर पर प्रॉफिट बुकिंग की सलाह।
★ आवक पीक पर होने पर माल खरीदना बेहतर रहेगा।