चीनी निर्यात लक्ष्य 10 लाख टन होना मुश्किल
11-Jun-2025 08:00 AM
चीनी निर्यात लक्ष्य 10 लाख टन होना मुश्किल
★ इस सीजन में अब तक 5.38 लाख टन चीनी का निर्यात, पिछले दो महीनों में 2.29 लाख टन।
★ ट्रांजिट में माल मिलाकर कुल निर्यात 5.61 लाख टन से अधिक।
★ AISTA के अनुसार कुल निर्यात 8 लाख टन तक पहुंचने की संभावना।
★ भेजी गई चीनी में 4.10 लाख टन सफेद, 25,382 टन कच्ची और 81,845 टन रिफाइंड चीनी।
★ SEZ रिफाइनरियों को भेजी गई 21,000+ टन कच्ची चीनी भी निर्यात में गिनी गई।
★ प्रमुख खरीदार: सोमालिया (1.18 लाख टन), श्रीलंका, अफगानिस्तान, जिबूती, यूएई, लीबिया, तंजानिया।
★ इस सीजन में चीनी उत्पादन घटकर 265.2 लाख टन रहने का अनुमान, पिछले सीजन के मुकाबले उत्पादन में 16.9% की गिरावट।
★ 30 सितंबर तक क्लोजिंग स्टॉक घटकर 45 लाख टन होने की संभावना।
★ कई मिलें समय से पहले बंद, पेराई के दिन घटे।
★ देखना होगा की मानसून किस प्रकार आता है, त्योहारी सीजन के दौरान कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद।
