चीनी सीजन 2025-26 में चीनी उत्पादन में 25% बढ़ोतरी की उम्मीद: USDA

08-May-2025 10:06 AM

चीनी सीजन 2025-26 में चीनी उत्पादन में 25% बढ़ोतरी की उम्मीद: USDA
★ USDA के अनुसार भारत में 2025–26 (अक्टूबर से शुरू) सीजन में कच्ची चीनी का उत्पादन करीब 25–26% बढ़कर 350 लाख टन पहुंचने का अनुमान है, जो 2024–25 में 280 लाख टन था।
★ 2024 में बेहतर मानसून, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में गन्ने की खेती बढ़ने से उत्पादन बढ़ने की उम्मीद।
★ गन्ने की बुवाई का क्षेत्र 9% बढ़कर 58.5 लाख हेक्टेयर पहुंचने का अनुमान। 
★ कुल गन्ना उत्पादन 7% बढ़कर 4650 लाख टन हो सकता है जो पिछले साल 4350 लाख टन था।
★ रिफाइंड चीनी उत्पादन 330 लाख टन होने की संभावना, जिसमें 60,000 टन खांडसारी भी शामिल है।
★ चीनी की रिकवरी दर 8% से बढ़कर 9.5% होने की संभावना। 
★ वर्ष 2025–26 में चीनी की घरेलू खपत 310 लाख टन तक पहुंच सकती है जो पिछले साल 295 लाख टन थी।
★ नया सीजन शुरू होने में लंबा समय, इस वर्ष चीनी का उत्पादन घटा और सीजन के अंत में बकाया स्टॉक भी घटेगा।
★ अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में चीनी भाव कई सालों के निम्न स्तर पर, 10 लाख टन निर्यात लक्ष्य पूरा हो पाना मुश्किल।
★ कम उत्पादन होता देख पिछले साल के मुकाबले जनवरी से मई तक बिक्री कोटा भी कम दिया गया।
★ नया सीजन शुरू होने तक कीमतें मजबूत रहने की उम्मीद।