चीनी उत्पादन रिपोर्ट – 15 मई 2025 तक की स्थिति ISMA

16-May-2025 02:45 PM

चीनी उत्पादन रिपोर्ट – 15 मई 2025 तक की स्थिति ISMA
★ 2024-25 चीनी सत्र ने 15 मई 2025 तक 257.44 लाख टन उत्पादन आंकड़ा छुआ। 
★ इस समय केवल दो चीनी मिलें (तमिलनाडु- विशेष क्रशिंग सीजन) ही संचालित, जिससे जून/जुलाई से सितंबर 2025 के दौरान 4 से 5 लाख टन अतिरिक्त चीनी उत्पादित हो सकती है। 
~~~~~~~~~~
चीनी सीजन 2024–25: उत्पादन, खपत और स्टॉक पर एक नज़र
★ कुल चीनी उत्पादन 261–262 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान, अब तक का उत्पादन 257.44 लाख टन, विशेष सीजन से अपेक्षित उत्पादन 4–5 लाख टन शामिल।
★ सीजन की शुरुआत में ओपनिंग स्टॉक 80 लाख टन, अनुमानित घरेलू खपत 280 लाख टन और 9 लाख टन निर्यात रहने से सीजन के अंत में स्टॉक 52–53 लाख टन बचने की सम्भावना। 
★ इथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी डायवर्जन
★ 30 अप्रैल 2025 तक 27 लाख टन चीनी इथेनॉल निर्माण के लिए डायवर्ट की जा चुकी है, शेष सत्र में और 6–7 लाख टन डायवर्जन की संभावना। 
~~~~~~~~~~~
2025–26 चीनी सीजन: उम्मीदों से भरा भविष्य
★ महाराष्ट्र और कर्नाटक में गन्ना बुवाई में वृद्धि,  उत्तर भारत में गन्ने की नई किस्में बेहतर उपज और रिकवरी की उम्मीद और आईएमडी की भविष्यवाणी जिसमें 2025 में सामान्य मानसून जो फसल के लिए अनुकूल रहेगा। 
★ इन सभी कारकों के चलते 2025–26 सीजन में अच्छे उत्पादन की पूरी संभावना।