चावल मामले में लोक सभा लिखित में जी गई जानकारी
05-Dec-2024 10:22 AM
चावल मामले में लोक सभा लिखित में जी गई जानकारी
★ 2024-25 खरीफ विपणन सत्र के दौरान पंजाब से लगभग 172 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई, जिसमें से 169 लाख टन मंडियों से उठाया जा चुका है और मिल प्वाइंट्स पर संग्रहीत किया गया है।
★ इस धान को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदा गया है। खाद्य निगम को कस्टम मिल्ड राइस की आपूर्ति की जाती है और मिलर्स द्वारा गुणवत्तापूर्ण चावल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मल्टी-लेयर्ड गुणवत्ता जांच प्रणाली अपनाई जाती है।
★ FCI ने अब तक 94,000 मीट्रिक टन चावल स्वीकार कर लिया है।
